
दयाचंद यादव को गुरुवार को सौंपा गया। इस में टमा कुंवर ने त्यागपत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि हाल ही में बगरूवा पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। इस संबंध में उन्होंने पहले भी अधिकारियों को शिकायत देकर पूरी स्थिति से अवगत करवाया था, लेकिन उसकी अनदेखी की गई।उपसरपंच ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव और अधिकारियों की मिलीभगत से गलत तरीके से सैंक्शन निकालकर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया। बगरूवा पंचायत से सैंक्शन जारी होने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य अदवास ग्राम पंचायत क्षेत्र में करवा दिया गया। यह कार्य न केवल सरकारी धन की बर्बादी है बल्कि भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है। वहीं बताया कि अगर यही सीसी सड़क वहां से थोड़ी आगे बनाते तो 10 से 15 घर के लोग वहां निवास करते हैं । जिनको सीसी रोड की जरूरत भी थी । टमा कुंवर का कहना है कि यह निर्माण कार्य केवल किसी एक व्यक्ति को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कराया गया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत क्षेत्र में इस प्रकार की अनियमितताएं और भ्रष्टाचार लगातार हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में वह अपने पद पर बने रहना उचित नहीं समझतीं।WhatsApp us