आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम पंचायत वीरपुरा मे केम्प हुआ आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयसमंद पंचायत समिति के वीरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को आदि कर्मयोगी ग्राम स्तरीय प्रोसेस लैब का शुभारम्भ किया गया जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत वीरपुरा के आदि कर्मयोगी में चयनित ग्राम रेटगुरिया व गांधीपुरा के आदि सहयोगी तथा ग्राम पंचायत गातोड़ के आदि कर्मयोगी व आदि साथीयों ने भाग लिया जिसमे कर्मयोगी सुरेश चन्द्र खटीक अतिरिक्त विकास अधिकारी,कर्मयोगी प्रीति शर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय गाँवो में विजन निर्माण के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें चयनित गांव का पंच वर्षीय प्लान तैयार किया गया पंच वर्षीय प्लान में चयनित ग्राम में निवास करने वाले सभी परिवारों व गांव की समस्त आधारभूत सुविधाओं के साथ भविष्य में आवश्यक समस्त आधारभूत सुविधाओं का प्लान आदि सहयोगी व आदि साथियों द्वारा सर्वे कर दिनांक 2 अक्टूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभा मे अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जायेगा। आदि सहयोगी रमेश चंद्र मीणा, वर्षा पटेल, विष्णु कुमार लाडोति, शिवराम सुथार, कचरू लाल मीणा, मंजू अरोड़ा, विक्रम पंचाल, गोविंद मीणा इसके साथ आदि साथी सरपंच गोता मीणा, जगदीश मीणा, देवीलाल मीणा, प्रभु लाल मीणा, नारायण मीणा, शांति लाल मीणा,वीरजी मीणा आदि ग्रामीणों ने भाग लिया। इसी तरह पंचायत समिति जयसमन्द में शुक्रवार को ग्राम पंचायत देवपुरा धावड़िया ग्राम पंचायत पाडला पाडला मे आदि कर्मयोगी शिविर आयोजित हुए l

रिपोर्टर दिनेश शर्मा जयसमंद

और पढ़ें

error: Content is protected !!