👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा भबराना। सलूम्बर जिले के ग्राम पंचायत भबराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के 75 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत में 75 यूनिट रक्तदान किया गया। भबराना मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रदेश मंत्री एवं विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा के द्वारा किया । रक्तदान शिविर के संयोजक महेंद्र सिंह गोपावत ने बताया कि प्रधानमन्त्री जी के 75 वें जन्म दिवस पर 75 यूनिट ब्लड डोनेशन करने का संकल्प लिया था जो हमारे मंडल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने मिलकर पूरा किया । उसके लिए सभी पधारे हुए कार्यकर्ताओं को तहे दिल से आभार। इस अवसर पर भबराना मण्डल के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में उपस्थित मंडल महामंत्री महेन्द्रसिंह गोपावत, मुकेश कलाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश जैन , गोपाल सिंह आहड़ा, नाथू सिंह, शम्भूसिंह , अभिमन्यु शर्मा नितेश सोमानी नवलसिंह रामसिंह नीलेश कलाल चन्द्रवीर सिंह धुलेश्वर मीणा अमलवा भेरुलाल मीणा सरपंच भेरा भाई मानपुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!