सलूम्बर, 20 सितंबर 2025 सलूम्बर जिले के नोली गाव मे – शारदीय नवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल चरम पर है। जिले भर में माता
रानी के स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं। मंदिरों की साज-सज्जा, गरबा आयोजन, भक्ति संगीत और सुरक्षा व्यवस्था जैसे सभी पहलुओं पर प्रशासन और आम
जनता सक्रिय रूप से जुटी हुई हे प्रसिद्ध अंबे माता मंदिर, कालिका माता मंदिर, और गाव के अन्य छोटे-बड़े देवी मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाया जा रहा है। भक्तजन सुबह-शाम साफ-सफाई में लगे हुए हैं। पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-पाठ की तैयारियाँ चल रही हे
युवाओं और महिलाओं में गरबा और डांडिया को लेकर खासा उत्साह है। जिले के आयोजकों ने बताया कि इस बार पारंपरिक के साथ-साथ फ्यूजन गरबा भी देखने को मिलेगा। स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से भी कलाकार बुलाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर नवरात्रि प्रसादी वितरण की योजना बनाई गई है। स्थानीय सामाजिक संस्थाएँ और युवा मंडल इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हे नवरात्रि को देखते हुए बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री, गरबा ड्रेस, लाइटिंग और सजावटी सामान की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। व्यापारियों को इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद है। नवरात्रि की यह तैयारियाँ इस बात का प्रतीक हैं कि सलूम्बर की जनता आस्था, संस्कृति और भाईचारे से परिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने को आतुर है।
रिपोटर हितेश सुथार
