विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर भबराना। द फ्यूचर चाइल्ड स्कूल, भबराना में कल विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा 70 से अधिक विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं नवाचारपूर्ण मॉडल तैयार किए गए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल शोधन, रोबोटिक्स, ज्वालामुखी विस्फोट, मानव शरीर रचना आदि विषयों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भबराना सीनियर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवतीलाल शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह चौहान रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक गोविन्द सिंह एवं नीतू सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अक्षय शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल द्वारा सभी मॉडलों का निरीक्षण किया गया और बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की गई।निर्णायक परिणामों में —
प्रथम स्थान : दृष्टि सेवक एवं खुशी प्रजापत
द्वितीय स्थान : हर्षवर्धन सिंह पूर्वराज एवं निष्ठा कुंवर
तृतीय स्थान : ज्योतिर्मय सेवक एवं दिव्याशी
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन एवं बच्चों को शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

       विज्ञापन

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान