लंपी बीमारी से पीड़ित गाय का करवाया प्राथमिक उपचार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में भबराना। गांव में ऐसी बीमारी से ग्रसित कई गाय है जिनका समय पर इलाज नहीं होने से इनकी मौत हो जाती हैं। आज सुबह ही लंपी से ग्रसित एक गाय और उसका बछड़ा जिसमे छोटा बछड़े की मौत हो गई। इसी प्रकार इस गाय को भी समय रहते उचित इलाज करवाया गया। ग्रामीण ने संबंधित वेटरनरी डॉक्टर जितेंद्र कुमार मीणा को बुलाया और प्राथमिक उपचार किया। ईलाज के बाद गाय को कोरनटाइन किया गया जिससे दूसरे पशुओं को संक्रमण न हो। ईलाज के दौरान निलेश कलाल, जितेंद्र मेघवाल, विशाल सालवी मोहनलाल सुथार और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!