झल्लारा थाना क्षेत्र के जेताना गांव में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
 सलूम्बर झल्लारा थाना क्षेत्र के जेताना गांव में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कोदरनाथ पुत्र वेलनाथ जोगी निवासी जेताना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कोदरनाथ को गंभीर चोटें आई थीं।
इलाज के दौरान मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजन शव को लेकर सीधे आरोपी के घर के बाहर पहुंच गए और शव रखकर न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही झल्लारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए समझाइश का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शांति बनाए रखने की अपील की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात है और ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’