जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, SI राजकुमारी 1.25 लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी नगर थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक (SI) राजकुमारी को 1 लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।सूत्रों के अनुसार, आरोपी SI किसी प्रकरण में राहत देने के बदले रिश्वत की मांग कर रही थी। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद ACB की टीम ने सत्यापन कराया और trap कार्रवाई के दौरान SI को नगद राशि लेते ही पकड़ लिया।
ACB अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB ने आमजन से भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में शिकायत करने की अपील भी की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!