सड़क हादसे में बाल-बाल बचे वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यावर/जयपुर, 23 नवंबर। राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी रविवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार वे वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश माथुर की पोती की शादी में शामिल होकर वापस जयपुर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि ब्यावर जिले के पीपलाज क्षेत्र में उनके सरकारी वाहन के आगे अचानक नीलगाय आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर भयंकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वाहन को बड़ा नुकसान हुआ, हालांकि सौभाग्य से अरुण चतुर्वेदी सहित सभी लोग सुरक्षित हैं।
सूत्रों के अनुसार उन्हें सामान्य चोटें आई हैं, और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि हादसा गंभीर होने के बावजूद सभी सुरक्षित हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!