सलूंबर से वरिष्ठ अधिवक्ता परमानंद मेहता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कांग्रेस के पहले जिला अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पीसीसी सदस्य परमानंद मेहता को कांग्रेस ने सलूंबर का पहला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।मेहता लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनकी साफ-सुथरी छवि एवं संगठनात्मक कुशलता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परमानंद मेहता को जिले का पहला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाइयाँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

रिपोर्टरगोपाल सुथार, सलूंबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!