उदयपुर। शहर में आयोजित एक शाही शादी के दौरान बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते का उपयोग कर 331 करोड़ रुपये के लेनदेन किए गए। यह ट्रांजैक्शन कथित रूप से muel अकाउंट के माध्यम से चलाया गया, जिसकी जांच अब विभिन्न एजेंसियों द्वारा शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि रैपिडो चालक को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उसके खाते का दुरुपयोग इतने बड़े फंड मूवमेंट के लिए किया जा रहा है। मामला तब उजागर हुआ जब बैंक की संदिग्ध ट्रांजैक्शन मॉनिटरिंग टीम ने इतनी बड़ी रकम की मूवमेंट पर अलर्ट जारी किया।
सूत्रों के अनुसार, यह लेनदेन उदयपुर में चल रही एक हाई-प्रोफाइल शाही शादी से जुड़ा हो सकता है। लाखों-करोड़ों के खर्च वाले इस समारोह के बीच अचानक सामने आए इस वित्तीय खेल ने शहर में हड़कंप मचा दिया है।
बैंक और साइबर टीम ने अकाउंट सीज कर दिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी रकम का स्रोत क्या था और रैपिडो ड्राइवर के खाते का उपयोग क्यों किया गया। प्रारंभिक जांच में मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस, साइबर क्राइम और बैंकिंग सेक्टर की संयुक्त टीमें मामले की तहकीकात कर रही हैं। मामले में कई खुलासे होने अभी बाकी हैं।