सलूम्बर। जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं के बीच गींगला पुलिस ने सतर्कता और तेज कार्रवाई का परिचय देते हुए मात्र 24 घंटे में पिकअप चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी गई पिकअप को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे आमजन में राहत का माहौल है।
यह सफलता जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला एवं वृत्ताधिकारी हेरम्ब जोशी के मार्गदर्शन में गींगला थाना पुलिस को मिली।
रातों-रात गायब हुई पिकअप
उथरदा निवासी गजेंद्र दर्जी (40) ने 12 दिसंबर की रात करीब 10 बजे अपने पिता के नाम पंजीकृत पिकअप वाहन (RJ-27-GC-0938) को किराये के मकान के बाहर खड़ा किया था। सुबह जागने पर वाहन मौके से गायब मिला। दिनभर खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर गींगला थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चोरी हुई पिकअप की कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई।
तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। तकनीकी साक्ष्यों और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई। दबाव बढ़ने पर आरोपी टूट गया और चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चोरी मौज-शौक पूरे करने के उद्देश्य से की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई पिकअप वाहन बरामद कर लिया।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
कल्ला राम पिता धन्ना मीणा (29)
निवासी – साकलिया खेड़ा, उथरदा
थाना – गींगला, जिला सलूम्बर
के रूप में हुई है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला, एएसआई संतकुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल हनुमानराम एवं कांस्टेबल गजेंद्र सिंह कीविशेष भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मचा है और आमजन ने राहत की सांस ली है।