
प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रकार की विकास प्रदर्शनियों से आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत और सटीक जानकारी मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले के नागरिक इन योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित होंगे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास किया है, जिसे प्रदर्शनी एवं विकास पुस्तिका के माध्यम से एक ही मंच पर प्रस्तुत किया गया है।WhatsApp us