सेमारी। सेवा पर्व पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ावली में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 (फॉलोअप) का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार यह शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ावली परिसर में प्रारंभ हुआ।
शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है तथा 18 दिसंबर को भी जारी रहेगा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर ही प्रकरणों की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।
ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर में लंबित मामलों का निस्तारण, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रशासन ने बताया कि शिविर 18 दिसंबर को भी संचालित रहेगा और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की गई है।