सलूम्बर। जिला कांग्रेस कमिटी सलूम्बर के जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट के नेतृत्व में दिनांक 18 दिसंबर 2025 को ब्लॉक सलूम्बर अंतर्गत इडाना माता मेवल मण्डल की बैठक गायत्री शक्ति पीठ, इडाना तथा गामड़ा हनुमान मण्डल की बैठक गायत्री शक्ति पीठ, लकापा अदकालिया में आयोजित की गई। दोनों बैठकों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना रहा।
बैठकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया कि पार्टी की मजबूती का आधार जनता के बीच निरंतर सक्रियता और उनके मुद्दों पर प्रभावी काम है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अथवा पदाधिकारियों को पगड़ी व माला पहनाने की औपचारिकता समाप्त की जाए। केवल सलूम्बर कार्यकारिणी के अतिरिक्त बाहर से आने वाले अतिथि नेताओं व पदाधिकारियों का ही पारंपरिक स्वागत किया जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक औपचारिकताओं से दूरी बनाकर संगठन को ग्राउंड लेवल पर जनसेवा और जनसंवाद के माध्यम से मजबूत किया जाए
दोनों बैठकों में विधायक प्रत्याशी रेशमा मीणा, सलूम्बर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, इडाना मण्डल अध्यक्ष भंवरलाल नागदा, हनुमान गावड़ा मण्डल अध्यक्ष धूल सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान जयसमंद गंगाराम मीणा, वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह खरका, कन्हैयालाल मेहता (टोडा), पूर्व प्रधान देवीलाल मीणा, युवा नेता गजेंद्र मेहता, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष अशोक मीणा, पंचायती राज जिलाध्यक्ष अशोक खटिक, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, मण्डल महामंत्री भगवतीलाल सुथार, निलेश मेहता एवं आई-सेल से फ़तेहलाल जोशी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठकों के समापन पर संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और जनता से सीधे जुड़ाव को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया।