ब्रह्माकुमारीज़ उदयपुर का स्वर्ण जयंती समारोह 21 दिसंबर को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
उदयपुर- प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मोती मगरी स्कीम सेवाकेंद्र में उदयपुर ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षों की सेवाओं के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
उदयपुर सेवा केंद्र की संचालिका बी के रीटा दीदी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उदयपुर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विगत 50 वर्षों से की जा रही आध्यात्मिक सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह 21 दिसंबर को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। दीदी ने बताया विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह में राजस्थान की विभिन्न जिलों से पधार रही वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दीदियों का अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही एक ब्रह्माकुमारी बहन का अलौकिक समर्पण समारोह भी संपन्न होगा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय माउंट आबू से अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता राजयोगिनी बी के शीलू दीदी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगी। वहीं जयपुर से राजस्थान उप क्षेत्रीय निर्देशिका बी के पूनम दीदी उदयपुर सेवाकेंद्र के 50 वर्षों के सेवायात्रा का विवरण प्रस्तुत करेंगी। माउंट आबू से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका डॉ. सविता दीदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। वहीं ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यकारी सचिव वरिष्ठ राजयोगी बी के मृत्युंजय भाई भी उपस्थित रहेंगे। विश्व शांति के लिए विशेष सामूहिक राजयोग बी के रीटा दीदी ने बताया कि 21 दिसंबर को विश्व शांति के लिए विशेष सामूहिक राजयोग आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने उदयपुर सहित समस्त प्रदेशवासियों से अपील की कि वे शाम 4 से 4.30 बजे तक, जहां भी हों घर, कार्यालय या बाजार 30 मिनट का समय निकालकर राजयोग के माध्यम से विश्व, विशेषकर यूक्रेन सहित पूरे विश्व में शांति के प्रकंपन फैलाने में सहयोग दें। प्रेस वार्ता के दौरान बी के रीमा दीदी ने उपस्थित मीडियाकर्मियों को राजयोग का अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर मोती मगरी स्कीम समिति के नरेंद्र खाब्या ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सभी को नियमित राजयोग करने का आह्वान किया।

रिपोर्टर विनोद कुमार रेगर

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’