भाकपा (माले) का प्रथम जिला सम्मेलन सम्पन्नशंकरलाल मीणा बने सलूंबर जिला सचिव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) का प्रथम जिला सम्मेलन देर शाम कृषि मंडी के समीप स्थित एक निजी हॉल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन के दौरान जोध सागर भागल निवासी शंकरलाल मीणा को सर्वसम्मति से भाकपा (माले) का सलूंबर जिला सचिव चुना गया। चुनाव की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नव निर्वाचित जिला सचिव शंकरलाल मीणा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मजदूरों, किसानों और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने का कार्य करेंगे।
सम्मेलन में जिलेभर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा पार्टी की नीतियों और जनसंघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!