बरोल मंडल की बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसमस्याओं पर मुखर संघर्ष का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर, 20 दिसंबर 2025।
जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर के जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता के निर्देशन में ब्लॉक सलूम्बर के बरोल मंडल की महत्वपूर्ण बैठक बारोलजी मंदिर, बरोडा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को नई ऊर्जा के साथ मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खाद की कमी, फसल खराबे का मुआवजा तथा अरावली पर्वत श्रृंखला से संबंधित हालिया आदेश जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को जनता की आवाज बनकर मजबूती से संघर्ष करना होगा।
इस अवसर पर संगठन को मजबूती देते हुए वरिष्ठ एवं झुंझारू कार्यकर्ता कानजी जोशी (जोशीपुरा) और खुमान सिंह (एमनीय पाडला) ने पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिसका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बैठक में रेशमा मीना, अशोक खटीक, अशोक मीना, लक्ष्मण सिंह राठौड़, रमेश चौबीसा, शंकरलाल जोशी, भंवरसिंह, गणेश त्रिवेदी, प्रभुलाल सुथार, मोहनलाल मीना, नाथूलाल पटेल, भेरूलाल मीना, भंवरसिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सेवा दल के डॉ. जगदीश दायमा ने किया। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’