न्यायिक सौहार्द का संदेश: सलूंबर में बार–बेंच का नववर्ष स्नेह मिलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिला बार एसोसिएशन में जिला एवं सेशन न्यायाधीश सहित सभी न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद, अधिवक्ताओं ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं बार एवं बेंच के बीच आपसी समन्वय पर जोर जिला सेशन न्यायाधीश रहे मुख्य अतिथि बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की रही सहभागिता परंपरागत स्नेह मिलन से मजबूत हुआ न्यायिक सौहार्द
सलूंबर। जिला बार एसोसिएशन सलूंबर में सोमवार को बार एवं बेंच के मध्य नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामेश्वर प्रसाद चौधरी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश विजय सिंह महावार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति पूरी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी बोहरा उपस्थित रहीं।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए बार एवं बेंच के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन न्यायिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हैं।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन सलूंबर के संरक्षक गोविंद लाल डांगी, परमानंद मेहता, बार अध्यक्ष संजय मेहता, गोपाल चौबीसा, प्रभुलाल मीणा, सोहनलाल चौधरी, वीरेंद्र पटेल, गणेश मेहता, दिनेश जैन, सुरेश पूरी, सी.पी. मेहता, राकेश प्रजापत, दीपेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर मेहता, राकेश जैन, डूंगर मीणा, ग्रिजेश ताजावत सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन बार महासचिव अभिषेक जोशी ने किया। सलूंबर जिला बार एसोसिएशन में आयोजित बार–बेंच नववर्ष स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता।

और पढ़ें

error: Content is protected !!