सर्दी का कहर: उदयपुर , सलूम्बर में स्कूलों का टाइम बदला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर कलेक्टर का देर रात आदेश, सरकारी–निजी सभी स्कूल 10 से 4 बजे तक घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए उदयपुर जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने देर रात आदेश जारी करते हुए बताया कि यह व्यवस्था 6 जनवरी से आगामी आदेश तक लागू रहेगी।
आदेश के अनुसार, उदयपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों का समय पहले से ही 10 से 4 बजे तक था, लेकिन अब इस आदेश के बाद निजी स्कूलों पर भी यह नियम समान रूप से लागू होगा।
उदयपुर संभाग के कई जिलों में छुट्टियां घोषित
राजसमंद जिले में कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
चित्तौड़गढ़ जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए 6 और 7 जनवरी को छुट्टी रहेगी।

डूंगरपुर जिले में शीतलहर के चलते कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 से 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
वहीं कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल समय सुबह 10 से शाम 4 बजे निर्धारित किया गया है। यह आदेश केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!