डॉक्टर अब स्क्रीन पर: बामनिया में सत्या शक्ति ई-क्लिनिक का शुभारंभ, नि:शुल्क दवाइयों की सुविधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिले की ग्राम पंचायत बामनिया में ग्रामीणों को आधुनिक, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सत्या शक्ति ई-क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। यह ई-क्लिनिक SATYA शाक्त फाउंडेशन (m-swasth) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
इस ई-क्लिनिक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां वीडियो कॉल के माध्यम से हर प्रकार की बीमारी का इलाज किया जाता है। मरीज डॉक्टर से सीधे वीडियो कॉल पर बात कर अपनी समस्या बताते हैं, जिसके बाद चिकित्सक परामर्श देते हैं। इसके साथ ही मरीजों को ऑनलाइन माध्यम से बिल्कुल नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को विशेष राहत मिल रही है।
ई-क्लिनिक का संचालन प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। क्लिनिक की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी एक वर्ष से कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऊर्मिला सुथार द्वारा निभाई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस पहल से उन्हें इलाज के लिए शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा और समय व खर्च दोनों की बचत होगी। सत्या शक्ति ई-क्लिनिक को बामनिया सहित आसपास के गांवों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!