“गरीबों के रोजगार से खिलवाड़! महानरेगा से छेड़छाड़ पर कांग्रेस का खुला युद्ध”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर | 10 जनवरी 2026 (शनिवार) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देशानुसार महानरेगा योजना के नाम परिवर्तन एवं उसके मूल स्वरूप में किए जा रहे बदलावों के विरोध में देशभर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर के जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस से पधारे प्रभारी श्री राम बिलास जी ने वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महानरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना से छेड़छाड़ कर गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के रोजगार के अधिकार पर सीधा प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के स्वरूप में बदलाव से लाखों जरूरतमंद परिवारों को भारी नुकसान होगा।
इस दौरान पत्रकारों द्वारा विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस की भूमिका एवं जनहित के मुद्दों पर सवाल किए गए, जिनका जवाब देते हुए प्रभारी श्री राम बिलास जी ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर हर मंच पर संघर्ष करेगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करती रहेगी।
इसके पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता एडवोकेट ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर द्वारा महानरेगा से जुड़े लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार जनविरोधी फैसले वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रेस वार्ता में जिले के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया के पत्रकारों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर आदिवासी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मीना, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मिर्जा माजिद बेग, लसाड़िया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्रसिंह चौहान, सलूम्बर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, सभापति प्रद्युम्न कोडिया, पार्षद रामभरोसे पुरोहित, पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, आईटी सेल फतहलाल जोशी, एडवोकेट दिनेश जैन, धूलिराम जी प्रधान, मंडल अध्यक्ष धुलसिंह, पार्षद किशनसिंह, पार्षद समीर मोहम्मद, शंकरलाल जोशी, नंगाराम मीना (सरपंच), हरीश सोनी, युवा नेता गजेंद्र मेहता, सोहन सिंह खरका, अशोक चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!