सलूम्बर पुलिस ने स्टूडेंट्स को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुलिस कार्यप्रणाली समझाई, अपराधों से बचाव की दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सलूम्बर पुलिस द्वारा युवाओं को नशा मुक्त, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर कुल 1468 विद्यार्थियों एवं 128 सीएलजी सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार पुलिस समाज में शांति, कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्य करती है। साथ ही युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा तस्करी एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।
इस अवसर पर पुलिस ने युवाओं से कानून का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सीएलजी सदस्यों ने भी पुलिस के साथ मिलकर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा दी जा सके और अपराधमुक्त समाज का निर्माण हो सके।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’