सलूम्बर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सलूम्बर पुलिस द्वारा युवाओं को नशा मुक्त, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर कुल 1468 विद्यार्थियों एवं 128 सीएलजी सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार पुलिस समाज में शांति, कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्य करती है। साथ ही युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा तस्करी एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।
इस अवसर पर पुलिस ने युवाओं से कानून का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय