सेंट पॉल्स में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
राजसमंद जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि इस वर्ष का कार्यक्रम वंदे मातरम् @150 : विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत थीम पर आधारित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकिशन चौधरी ,सहायक वन संरक्षक (एसीएफ),
राजसमंद और विशिष्ट अतिथि शिव दास वैष्णव , सेवानिवृत उप प्रधानाचार्य, साकरोदा रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत भारतीय परंपरा अनुसार बैंड की मधुर धुन के साथ इकलाई और पगड़ी पहना कर किया।अतिथियों के साथ विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया और विद्यालय प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
तत्पश्चात अतिथियों ने परेड और बैंड का निरीक्षण किया। नौनिहालों ने देशभक्ति से ओत- प्रोत नृत्य प्रस्तुति, योगा, पिरामिड, पीटी , डम्बल और लेज़ियम , फायर रिंग आदि अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
मुख्य अतिथि श्री श्रीकिशन ने बच्चों को संविधान में प्रदत अधिकारों का उचित प्रयोग करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनकर सभी कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
पुण्या वासु और नींव इनानी ने अपनी ओजस्वी कविता तथा हितिषा हाड़ा और प्रतिष्ठा राठौड़ ने भाषण द्वारा देश की वर्तमान परिस्थितियों का जिक्र करते हुए विकसित भारत बनाने के संकल्प को साझा किया।
विशिष्ट अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी इस देश के भविष्य हैं, देश की प्रगति और विकास आपकी जिम्मेदारी है, एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने देश की सेवा करें। मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि ने इस सत्र के सह शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त वाले सदनों को शील्ड देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के अंत में हेड गर्ल भव्या गोखरू ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’