हिंदुओं की जागरण का समय है – श्री अंबालाल शर्मा रठोड़ा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में  रठोड़ा मंडल में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक संत-महात्माओं का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे वातावरण धर्ममय और प्रेरणादायी बन गया।
सम्मेलन में लसूडिया धाम के श्री विक्रम दास जी महाराज, राजधाम जैताना स्थित कृष्ण प्रणाली मंदिर के श्री प्रकाश आनंद जी महाराज, रामदेव आश्रम के सेवादास जी महाराज, अमर जी महाराज, हुरर्जी महाराज, भारत गिरी जी महाराज, रूपा महाराज एवं गातोड़ के पुजारी अमरा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संतों ने अपने उद्बोधन में समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि आज जाति-पात से ऊपर उठकर “जाट-पात की करो विदाई, सब हिंदू भाई-भाई” का संकल्प लेने का समय है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत किसान संघ के प्रांत मंत्री श्री अंबालाल शर्मा ने कहा कि आज हिंदू समाज के लिए जागरण का समय है। हमें अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत और सनातन संस्कृति का है। समाज को एक कुआं, एक मंदिर और एक श्मशान के मार्ग से सामाजिक समरसता का संदेश देना चाहिए। श्री शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज विश्व सनातन को स्वीकार कर रहा है, लेकिन हम स्वयं अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, जिसे बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को परिवार और कुटुंब के स्तर पर जागरूक होना होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन समिति के संयोजक श्रीनारायण जी पांचाल, हीरालाल पटेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश कलाल, प्रेमजी दर्जी, संरक्षक धर्मनारायण मोड़, गणेश सुथार, राहुल गर्ग एवं शंकरलाल सुथार की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के अंत में भजन प्रस्तुति के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। समापन अवसर पर जिला कार्यवाहक गजेंद्र गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश टेलर द्वारा किया गया।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!