भबराना में युवक–युवती के शव पेड़ पर लटके मिले, क्षेत्र में सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा। भबराना क्षेत्र में साल्कतों का गुड़ा कि घटना मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पप्पू लाल पुत्र मोती लाल (उम्र 19 वर्ष) एवं सुश्री मंशा पुत्री मोहन लाल (उम्र 17 वर्ष) मंगलवार रात से लापता थे। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा रात भर खोजबीन के बाद बुधवार सुबह दोनों के शव गांव के पास एक पेड़ पर लटके हुए मिले।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत भबराना पुलिस चौकी को सूचना दी गई। सूचना पर चौकी से कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह सबसे पहले मौके पर पहुंचे। इसके बाद झल्लारा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और दोनों शवो को ग्रामीण ओर पुलिस मार्फत से पेड़ से उतारे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल सलूम्बर लेकर गए। दोनों शवों के जांच के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिए तत्पश्चात पुलिस के मार्फत से दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाए। कानूनी कागजात कारवाही कर दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिए।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!