परमानंद मेहता के नेतृत्व में युवाओं ने भरी कांग्रेस में नई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर के जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता एडवोकेट के निर्देशन में सलूम्बर ज़िले में कांग्रेस पार्टी के समर्थक युवा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का युवा संसद सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित हुआ। यह सम्मेलन सलूम्बर ज़िले के इतिहास में युवाओं का पहला और सबसे बड़ा ऐतिहासिक आयोजन रहा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान युवाओं ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास एवं संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर अपने विचार रखे तथा उनके समाधान को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को ज़िले में और अधिक मज़बूत करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम की एक बड़ी विशेषता यह रही कि अन्य राजनीतिक दलों के बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी से राजेंद्र हेमराज जोशी (धावड़ी) ने कांग्रेस की सदस्यता ली, जिन्हें कांग्रेस के लसाडिया ब्लॉक का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह एननिया (पाडला) सहित इंद्रजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, मांगीलाल मेघवाल, भीमाजी मेघवाल, लोकेश मेघवाल, कैलाश मेघवाल, महिपाल सिंह तथा सलूम्बर नगर से निखिल पटेल, दीपेश पटेल, दर्शन पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जॉइन की।
वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) से दिनेश मेघवाल, उदयलाल मीणा, मोहनलाल मीणा, भैरूलाल मीणा, हरीश मीणा, कानूलाल मीणा, वालजी जी मीणा, भागीलाल मीणा, भगवानजी मीणा, भीमाजी मेघवाल, बाबूलाल खटीक (इनटाली खेड़ा), राजेंद्र सेन (पाडला), दिनेश मीणा (पारोडा), नारायण मीणा व हीरालाल मीणा (खैरोली) सहित अनेक प्रभावशाली कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने सभी नव-प्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी से कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा मिली है और आने वाले समय में कांग्रेस ज़िले में मज़बूती से आगे बढ़ेगी। सम्मेलन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सलूम्बर का युवा कांग्रेस के साथ खड़ा है।

 संवाददाता गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!