सलूंबर जिले के भबराना गांव में तेली समाज की महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ धर्मराज जी के व्रत का उद्यापन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के भबराना गांव में तेली समाज की महिलाओं द्वारा धर्मराज जी के व्रत का उद्यापन बड़े ही श्रद्धा, आस्था और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में गांव की अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्मराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से धर्मराज जी के व्रत का उद्यापन किया। इस अवसर पर सभी व्रतधारी महिलाओं ने अपनी स्वेच्छा से दान-दक्षिणा अर्पित की, जिससे समाज में सेवा, सहयोग और दान की भावना का संदेश दिया गया। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। उद्यापन कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी वितरण के बाद परंपरा अनुसार धार्मिक सामग्री का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान सभी ने धर्मराज जी से परिवार, समाज और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक आयोजन से गांव में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक संस्कारों को मजबूती मिली। उपस्थित ग्रामीणों ने महिलाओं की इस धार्मिक पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस कार्यक्रम में अमृत देवी/स्व. लालूजी,देवी देवी/स्व. पेमजी,रमिला देवी/प्रभुलालजी,शारदा देवी/लक्ष्मण जी,कल्पना देवी/दिनेशजी, राधा देवी/रमेशजी, माया देवी/ गटूजी,भगवती देवी /मोहनजी,गायत्री देवी/ प्रकाश जी,सुखी देवी /शंकरजी, सविता देवी/विशन जी(अमरपुरा) आशा देवी/स्व. शंकरजी, नरेश जी,गायत्री देवी,आशा देवी/संजयजी, हंसा देवी/जगदीश जी, मीना देवी/अनिल जी,ममता देवी/ मुकेशजी,नेहल /गजेंद्र जी,भगवती देवी /नारायण जी, रुकी देवी/ कचरुजी ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम पंडित भगवती लाल शर्मा के सानिध्य में संपूर्ण हुआ।

रिपोर्टर नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!