सलूम्बर की सफाई पर सवाल: अस्पताल से लेकर सड़कों तक बदहाल हालात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिले की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिला अस्पताल, जहां रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, वहां कचरा प्रबंधन की स्थिति बेहद चिंताजनक नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में कचरा पात्र तक उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते पार्किंग क्षेत्र में ही कचरा डाला जा रहा है।
मरीजों और उनके परिजनों को बदबू और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार की लापरवाही संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकती है।
सिर्फ अस्पताल ही नहीं, बल्कि बाईपास रोड स्थित भेरू जी मंदिर के पीछे तथा कब्र स्थान रोड के आसपास भी गंदगी के ढेर लगे होने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से मच्छरों और कीट-पतंगों की संख्या बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल कचरा पात्र की व्यवस्था की जाए और नियमित सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाया जाए।
अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!