मातृ सम्मान दिवस आयोजित माँ ही जीवन की पहली शिक्षक और श्रेष्ठ मित्र 500 परिण्डे वितरण किए पशु पक्षियों के पानी पीने के लिए प्रताप टैलेंट अकैडमी के द्वारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सेमारी बच्चों के सर्वांगीण विकास में माँ की भूमिका को रेखांकित करने के लिए प्रताप टैलेंट एकेडमी के सानिध्य में मातृ सम्मान दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया स्थानीय मणि वाटिका में सुबह 11:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया प्रताप टैलेंट अकैडमी डायरेक्टर निलेश जानी कार्यक्रम की अध्यक्षता यशवंत कलाल रणजीत सिंह पंवार मुख्य अतिथि भेरू लाल बरगोट जितेन्द्र पंचोली नाथु लाल भोई लक्सराज भोई यस कलाल दिनेश मीणा विशिष्ट अतिथि छतरी पांड्या रोशनी सोनल कुंवर विमला सालवी प्रेमलता सालवी शुभारंभ समारोह का आगाज मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ हुआ। सम्मानित अतिथिगण इस अवसर पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही इस अवसर पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक बच्चे के जीवन में उसकी माँ ही पहली शिक्षक और सबसे अच्छी दोस्त होती है संस्कारों की नींव माँ ही रखती है मातृ सम्मान दिवस’ के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति और माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना को जीवंत रखने की प्रेरणा दी गई कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं इस बीच मेंहदी प्रतियोगिता मे प्रथम द्वितीय तृतीय माता बहनों को मोमेंटो एवं ऊपर्णा उड़ाकर समानित किया होली के पावन पर्व को लेकर सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी और माताओं का अभिनंदन किया गया जिससे माहौल अत्यंत भावुक और उत्साहजनक हो गया स्कूल स्टाफ दुर्गा सालवी भाग्यश्री चोबीसा काजल जोशी निशा जोगी विकास सालवी राजकुमार सालवी कपिल जोशी राजेन्द्र गुजर कार्यक्रम का संचालन पिन्की सिंग लक्ष्मण पंचाल ने किया प्रताप टैलेंट अकैडमीके प्रसार प्रचारक प्रवीण सालवी भी उपस्थित रहे

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!