लसाड़िया के पहाड़ी खेत में पकड़ी गई गांजे की खेती, 624 पौधे उखाड़े; आरोपी फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी इलाके के एक खेत से सैकड़ों गांजे के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने मौके से 624 हरे पौधे जब्त किए, जिनका वजन करीब 120 किलोग्राम बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोरफला अग्गड़ गांव के पास दुर्गम पहाड़ी इलाके में एक खेत में गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर डीएसटी टीम और लसाड़िया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली।
जांच के दौरान खेत में बड़ी संख्या में गांजे के पौधे लगे मिले। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को ई-साक्ष्य एप के जरिए रिकॉर्ड कराया और सभी पौधों को जड़ों सहित उखाड़कर कब्जे में लिया। जब्त पौधों को प्लास्टिक कट्टों में भरकर वजन किया गया, जो करीब 120 किलोग्राम निकला।
कार्रवाई के दौरान खेत मालिक रामा पुत्र रूपा मीणा पुलिस को देखकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!