देवद में धधक उठी गेहूं की फसल, ग्रामीणों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में झल्लारा । सलूंबर जिले के ग्राम पंचायत भबराना के राजस्व गांव देवद में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने समय रहते साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे हजारों क्विंटल गेहूं की तैयार फसल जलने से बाल-बाल बच गई।
​दोपहर के समय देवद के खेतों में अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हवा की गति के कारण आग तेजी से फैल रही थी और पास ही खड़ी गेहूं की पकी हुई फसल को अपनी चपेट में लेने वाली थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए स्थानीय पटवारी कमलेंद्र सिंह को इसकी सूचना दी।
​प्रशासनिक सक्रियता और रेस्क्यू ऑपरेशन
​सूचना मिलते ही पटवारी कमलेंद्र सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग को सूचित किया। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँच गई। आग बुझाने के इस अभियान में ​शंकर परमार (वाहन चालक)
​लोगरलाल (फायरमैन)
​धूलाराम, रमेश और वालाराम सहित कई अन्य ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग पर काबू पाने में सक्रिय सहयोग दिया।
​यदि सूचना देने में थोड़ी भी देरी होती या दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुँचती, तो किसानों की सालभर की मेहनत (हजारों क्विंटल गेहूं) राख के ढेर में तब्दील हो जाती। ग्रामीणों ने पटवारी और फायर टीम के इस त्वरित रिस्पॉन्स की सराहना की है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है ।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!