सलूम्बर: जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, एकजुटता का आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर के तत्वाधान में रविवार को जिला मुख्यालय पर अनुसूचित जाति विभाग की जिला कार्यकारिणी का भव्य पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग की प्रथम बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
महापुरुषों को नमन कर हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम जी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया।
संगठन की मजबूती और ‘तानाशाही’ के खिलाफ हुंकार
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया।
दिग्गज नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक और समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे। डॉ. शंकरलाल यादव पूर्व राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर,परमानन्द मेहता जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर, रघुवीर सिंह मीणा पूर्व सांसद, रेशमा मीणा सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी, देवेंद्र दयाल सालवी संभागीय प्रभारी, अनुसूचित जाति विभाग।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
समारोह के दौरान अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष रूपलाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष गणेशलाल मेघवाल, शहर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी और पूर्व सरपंच रूपलाल सालवी सहित पूरी जिला कार्यकारिणी, चारों मंडल अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला अध्यक्ष रूपलाल मेघवाल एवं मोहनलाल मेघवाल (निवासी गुंड) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में जिला अध्यक्ष परमानन्द मेहता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव मोड में रहने का निर्देश दिया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!