परसाद में हत्या कांड का खुलासा: छोटी बहस में गई जान, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले में परसाद थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामूली विवाद के चलते हुई इस हत्या कांड में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दिन युवक और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!