सलूंबर। राजस्थान दिवस के अवसर पर शहर के गांधी चौक में जिला स्तरीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां देर रात तक लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली।
जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत रात करीब 9 बजे हुई, जिसके बाद एक के बाद एक लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति ने गांधी चौक को तालियों की गूंज से भर दिया।
कलाकारों की ऊर्जा और रंगारंग प्रस्तुतियों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग उपस्थित रहे। लोगों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया और राजस्थान दिवस को पूरे जोश और गर्व के साथ मनाया।
कार्यक्रम में विधायक शांता देवी मीणा, जिला प्रभारी सचिव खजान सिंह, जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, एसडीएम जगदीश चंद्र बामनिया, नगर परिषद आयुक्त गणपत खटीक सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस आयोजन ने जहां सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया, वहीं स्थानीय कलाकारों को मंच देकर जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती भी प्रदान