सलूम्बर। शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परमानन्द मेहता ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए कहा कि इन वीरों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश की रक्षा और सेवा करते हुए शहीद हुए सभी वीरों को नमन करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके पश्चात नवरात्रि के पावन अवसर पर सभी कांग्रेसजन सलूम्बर राजमहल स्थित बाण माता मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता हीरालाल तोरावत, रमेश मंत्री, जगदीश भण्डारी, निवर्तमान सभापति प्रद्युम्न कोड़िया, पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त शर्मा, निवर्तमान पार्षद रामभरोसे पुरोहित, किशन सिंह चुंड़ावत, नगर उपाध्यक्ष नारायण भोई, गणेश मेहता एडवोकेट, सुरेश कुमार भट्ट, गजेन्द्र मेहता एवं विकास कलाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।