प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा सलूम्बर द्वारा पूर्व मे स्थगित किये गये *पदोन्नति नहीं तो काम नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले मे आंदोलन का पुनः आगाज किया जिलाध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार ने बताया कि विगत छः वर्षो से ग्राम विकास अधिकारियो की लंबित पदोन्नति पूर्ण कराने,, 9, 18, 27 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर मिलने वाला पदोन्नति पद का वेतनमान 01 अप्रेल 2023 की बजाय 01 अप्रेल 2013 से दिया जाने, 27 वर्ष की सेवा पर तृतीय पदोन्नति वेतनमान ग्रेड पे 5400/- दिलाने, पदोन्नति का अनुपात 28% है जिसे अन्य विभागों की तरह 55% किया जाने, RRDS के 75% पद पदोन्नति से भरे जाने, सहायक विकास अधिकारी पद के लिये पदोन्नति के अलावा विभागीय परीक्षा कराने, स्पष्ट स्थानांतरण नीति, अत्यधिक कार्यभार की समीक्षा, निर्माण नीति, वर्क टेंडर सहित 11 सूत्री मांगो को पुरा कराने के लिये उक्त आंदोलन किया जा रहा है जिसके तहत आज जिला कलेक्टर महोदय सलूम्बर व अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सलूम्बर को ज्ञापन दिया गया l जिला मंत्री राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिले की छः पंचायत समितियों मे कार्यरत सैंकड़ो ग्राम विकास अधिकारियो ने धरने मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया l प्रदेश प्रतिनिधि भानू प्रताप सिंह ने उपस्थित समस्त ग्राम विकास अधिकारियो को 08 अप्रेल को मुख्यमंत्री आवास के घेराव हेतु जयपुर कूच करने का आह्वान किया l जिला आईटी मंत्री नितेश सुथार ने सभी साथियो का आभार व्यक्त किया l

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!