सलूंबर में पुलिस का बड़ा एक्शन: एरिया डोमिनेशन अभियान से अपराधियों में हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर | जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस ने व्यापक स्तर पर “एरिया डोमिनेशन” अभियान चलाया। इस कार्रवाई से पूरे जिले में अपराधियों के बीच हलचल मच गई।
अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें जिलेभर के विभिन्न थानों से 36 विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने एक साथ 151 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए 47 स्थायी वारंटों का निस्तारण किया, वहीं 3 गिरफ्तारी वारंटों को भी सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया।
5 आरोपी गिरफ्तार, कई पाबंद कार्रवाई के दौरान अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक आरोपी को अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में कुल 38 व्यक्तियों को पाबंद किया।
हिस्ट्रीशीटर पर कड़ी नजर अभियान के तहत 36 हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और संपत्ति से जुड़े अपराधियों की भी जांच-पड़ताल कर उनसे पूछताछ की गई, जिससे उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।
कुल 94 लोगों पर कार्रवाई पूरे अभियान के दौरान कुल 94 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि आर्म्स एक्ट में भी एक मामला सामने आया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!