संस्था प्रधानों की वाकपीठ संगोष्ठी का समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के कोलर मे दो दिवसीय सेमारी ब्लॉक के संस्था प्रधानों की वाकपीठ संगोष्ठी का समापन पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा के सानिध्य में संपन्न हुआ इस मौके पर उन्होंने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण या रीड की हड्डी के रूप में काम करते हैं वह अध्यापक ही है साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता है सिर्फ निखारने की इस मौके पर सेमारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्ति है जो न सिर्फ बच्चों को बल्कि समाज को भी पैरालाइज होने से बचा सकता है अध्यापक को हमेशा पॉजिटिव सोच के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को उखाड़ फेंकने जातिवाद के भेद से ऊपर उठकर सरकार के नियमों से हमेशा अपडेट रहकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई चाहिए वक्ताओं ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए आचरण नियम अवकाश नियम मध्यान भोजन दुग्ध योजना वित्तीय नियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ सहायक निदेशक बीकानेर जांच अनुभाग निदेशालय बीकानेर के अनिल कुमार गोगिया ने अध्यापकों को आचरण नियमों तथा 16 व 17 सीसीए पर विस्तार से जानकारी दी इस मौके पर वाकपीठ अध्यक्ष जवान सिंह मीणा सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी हिमांशु भट्ट,अनिल कुमार मीणा मदन जैन अंबालाल खटीक लक्ष्मण लाल मीणा यशवंत मीणा कोलर संस्था प्रधान हर्षा पांडिया सहित कई पदाधिकारी ने शिक्षकों को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर पटेल द्वारा किया गया

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!