राम कथा महोत्सव में हितेश सेवक की सेवा भावना बनी मिसाल, 15 लाख दान कर जीता श्रद्धालुओं का दिल समापन दिवस पर फिर दिखाया बड़ा दिल, सुवर्ण कृष्णा फाउंडेशन व मंदबुद्धि सेवा हेतु 51 हजार का सहयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। ग्राम पंचायत बरोड़ा में आयोजित 9 दिवसीय भव्य राम कथा महोत्सव का समापन रामनवमी के दिन श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के अद्भुत संगम के साथ हुआ। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में धार्मिक आयोजन ने एक अलग ही छाप छोड़ी।
पूरे आयोजन में हितेश सेवक की सेवा भावना विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने 9 दिन तक चले इस राम कथा महोत्सव में अंतिम दिन 15 लाख रुपए की बड़ी राशि का सहयोग देकर न केवल धर्म के प्रति अपनी आस्था दर्शाई, बल्कि समाज सेवा का भी अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस योगदान से गांव सहित पूरे क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है।
समापन दिवस पर भी उन्होंने अपनी उदारता का परिचय देते हुए सुवर्ण कृष्णा फाउंडेशन के माध्यम से मंदबुद्धि जनों की सेवा हेतु 51 हजार रुपए का अतिरिक्त सहयोग प्रदान किया। उनके इस कार्य को श्रद्धालुओं ने मानवता और धर्म का सच्चा रूप बताया।
कार्यक्रम में अन्य भामाशाहों ने भी सहयोग किया, वहीं पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा भी स्वेच्छा से राशि एकत्रित कर फाउंडेशन को सुपुर्द की गई। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
समापन के मौके पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा और हर कोई इस भव्य आयोजन की सराहना करता नजर आया। हितेश सेवक ने कहा कि धर्म और सेवा के कार्यों में वे और उनका परिवार हमेशा अग्रणी रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!