सलूंबर में विकास की छाप छोड़ गए कलेक्टर अवधेश मीणा, डीडवाना-कुचामन में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले के निवर्तमान कलेक्टर अवधेश मीणा को डीडवाना-कुचामन जिले में स्थानांतरण के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय के वीसी कक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अवधेश मीणा ने अपने कार्यकाल में जिले में प्रशासनिक सुधार, जनसुनवाई और विकास कार्यों को नई दिशा दी। उनकी कार्यशैली पारदर्शी और जनहितकारी रही, जिससे आमजन को राहत मिली।
विदाई समारोह में भावुक क्षण भी देखने को मिले, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए समय को याद किया। इस मौके पर अवधेश मीणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सलूंबर में मिला सहयोग और अनुभव हमेशा यादगार रहेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि डीडवाना-कुचामन में भी सलूंबर मॉडल को अपनाकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
समारोह के अंत में सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!