उदयपुर दौरे पर आए पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर का राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ उदयपुर द्वारा जिलाध्यक्ष कमलेश सेन के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों के
विभिन्न मुद्दो और समस्याओं के निस्तारण में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा मेवाड़ी पाग और उपरने से स्वागत किया जिला मंत्री हितेश पालीवाल द्वारा बताया गया कि 2022 से ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति न्यायालय में रुकी हुई थी जिसे निस्तारित कराने हेतु मंत्रीजी द्वारा सहयोग कर महाधिवक्ता की नियुक्ति करवाकर अभी 24 मार्च 2026 को ग्राम विकास अधिकारीयों को न्यायालय में जीत दिलवाने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई प्रदेश प्रतिनिधि हरीश सुथार ने बताया कि पिछले एक साल से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सैंकड़ो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित और एपिओ थे उनको मंत्री जी ने अनुशंषा कर एक ही आदेश से बहाल करवाया मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों को उदयपुर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों को स्वच्छता में सुधार करने के निर्देश दिए l जिलाध्यक्ष कमलेश सेन ने मंत्रीजी को आश्वस्त किया कि उदयपुर जिला स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य कर स्वच्छता के ड्रीम प्रॉजेक्ट को साकार करेगा कर्मचारी महासंघ के उदयपुर जिलाध्यक्ष हेमंत पालीवाल ने मंत्री दिलावर जी को प्लांट और राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ सलूम्बर के जिलाध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार ने तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री अवधेश मेहता, जिला कोषाध्यक्ष ब्रज बिहारी आमेटा, जिला संगठन मंत्री लोकेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, दुर्जन सिंह सिसोदिया, सायरा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष पावन जोशी, गिर्वा मंत्री मदन डांगी, गिर्वा जिला प्रतिनिधि लोकेश पंचोली, झाड़ोल ब्लॉक मंत्री लोकेंद्र सिंह, और अनिल जैन उपस्थित रहेl