चार जगह आग से सलूंबर में हड़कंप: रताखेता-बड़ावली व खेराड़ में समय पर पहुंची दमकल, सोनार माता पहाड़ियों में शाम 6:10 बजे तक धधकती रही आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले में एक ही दिन में चार अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। दमकल की एक ही गाड़ी होने के बावजूद ग्राम पंचायत झल्लारा ,रताखेता (ग्राम पंचायत बड़ावली) और ग्राम पंचायत खेराड़ में समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया।
लेकिन सलूंबर क्षेत्र के सोनार माता मंदिर की पहाड़ियों में लगी आग के मामले में दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाई। देरी के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पहाड़ी क्षेत्र में तेजी से फैल गई।
बताया जा रहा है कि सोनार माता मंदिर की पहाड़ियों में आग लगातार धधकती रही और शाम करीब 6:10 बजे तक आग जलती हुई नजर आती रही। पहाड़ी और वन क्षेत्र होने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते स्थिति गंभीर बनी रही। इस घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त दमकल संसाधनों की मांग तेज हो गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!