सलुम्बर जिले के झल्लारा| राज्य सरकार की ‘नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना’ के तहत गुरुवार को जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भबराना में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 9 उत्तीर्ण कर चुकी 20 मेधावी छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान और भविष्य के प्रति एक नई ऊर्जा दिखाई दी।
विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।
अब दूर-दराज के ढाणियों से आने वाली छात्राओं को पैदल नहीं चलना होगा।
साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा, जिसे वे अपनी पढ़ाई में लगा सकेंगी।
यह पहल बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाकर उन्हें नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करेगी।
स
इकिल वितरण के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। रंग-बिरंगी साइकिलें पाकर छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर पर कई छात्राओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब वे बिना किसी थकान के समय पर स्कूल पहुँच सकेंगी।का
र्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने शिरकत की: ग्राम पंचायत प्रशासक, मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान, वार्ड पंच अनार सिंह चौहान, वार्ड पंच मदन सिंह, नवल सिंह, निलेश कलाल।वि
द्यालय का समस्त स्टाफ, छात्राओं के अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।








