मेहनत लाई रंग: बानाकला की बेटी और सेमारी की बहू बनीं प्रशासनिक अधिकारीए डवोकेट डूंगरलाल पटेल की पुत्रवधू हेमलता ने TSP क्षेत्र में प्राप्त की 14 वीं रैंक
सलूम्बर जिले से सेमारी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित RAS 2024 परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। सेमारी निवासी और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट डूंगरलाल पटेल की पुत्रवधू हेमलता (पत्नी ओमप्रकाश डांगी)
ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है और पटेल समाज मे महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक है *शानदार प्रदर्शन और रैंकिंग हेमलता ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनके परीक्षा परिणाम के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: ओवरऑल रैंक: 337TSP क्षेत्र रैंक: 14 TSP गर्ल्स रैंक: 03 पारिवारिक पृष्ठभूमि
हेमलता मूल रूप से बानाकला की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम देवीलाल पटेल है उनकी इस उपलब्धि पर उनके ससुराल पक्ष और पीहर पक्ष,परिजनों का कहना है कि हेमलता ने अपनी वर्तमान राजकीय सेवा देते हुए पारिवारिक ओर जिम्मेदारियों को निभाते हुए जिस तरह से इस कठिन परीक्षा की तैयारी की और सफलता प्राप्त की वह क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक है सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई आदि और घर के आंगन में पटाखों से आतिशबाजी के साथ मालवा मेवाड़ी पगड़ी बनाकर हेमलता पटेल का स्वागत अभिनंदन किया