टोंक जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लि टोंक की 60 वी आमसभा सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक । जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लि टोंक की 60 वां वार्षिक साधारण सभा का अधिवेशन बैंक प्रशासक सी एल बुनकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें बैंक के लघुत्तर निकाय के सदस्यों ने भाग लिया
टोंक जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लि के सचिव रविन्द्र सिंह यादव ने बताया की आमसभा की बैठक में प्रस्ताव लिए गए जिसमें गत आमसभा दिनांक 6 मई 2023 की कार्यवाही पर पृष्टि की गई, गत प्रशासकीय बैठकों में लिए गए निर्णयों की पृष्टि , आडिट आक्षेप एवं पूर्ति की पृष्टि, बैंक के लाभ हानि खाते एवं संतुलित चित्र का अनुमोदन, स्वीकृत बजट से अधिक हुए व्यय का अनुमोदन एवं आमसभा नहीं होने से वर्ष 2024-25 का बजट पारित नहीं किया गया तदोपरान्त वास्तविक व्यय का अनुमोदन किया गया, बैंक के स्वीकृत बजट वर्ष 2022-23 व 2023 – 24 की पृष्टि एवं बजट 2024-25 के वास्तविक व्यय की पृष्टि एवं 2025 – 26 के प्रस्तावित बजट की स्वीकृति की पृष्टि, वर्ष 2025 – 26 के लिए विभागीय लेखा परीक्षक अंकेक्षक की नियुक्ति तथा अन्य विषय प्रशासक की अनुमति से लिए गए जिसमें हरिनारायण सैनी ने उनियारा बैंक को नियमित खोलने तथा उनियारा बैंक के भवन की मरम्मत करवा कर सी सी बी को किराया से भवन देने का प्रस्ताव रखा, मिनाक्षी जैन ने सदस्यों को लोन देने का प्रस्ताव रखा और जो वसूली की जा रही है उसको वापीस लोन बांटा जाए, रामनिवास बैरवा ने बैंक के लोन को चुकाने के लिए किसानों को समझाइश सदस्य भी करे, राम राय मीणा ने संचालक मण्डल के चुनाव करवाने का प्रस्ताव रखा, दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के चेयरमैन मोतीलाल मेहरा ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष में बैंक ने लगभग 1130.00 लाख का ऋण वसुली करके बैंक को पुनर्जीवित करने का सहरानीय कार्य किया हे।बैंक प्रशासक, बैंक सचिव रविन्द्र सिंह यादव व बैंक कर्मचारियों को बधाई दी नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने 25 जुलाई 2015 के आदेश मे शीतलता बरते हुए 27 जुलाई 2015 के आदेशानुसार संचालक मंडल के चुनाव करवाया जावे क्योंकि लघुत्तर निकाय के चुनाव हो गई है तथा उससे कही वर्षो से बैंक लोन ही नहीं दे रहे हैं तो 5 वर्ष के भीतर लोन लेने के नियम में शीतलता बरते हुए निर्वाचित लघुत्तर निकाय के सदस्यों मे से संचालक मंडल का चुनाव करवा का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया इस वार्षिक आमसभा में सी सी बैंक के सिद्धांत झाला , राज्य बैंक प्रतिनिधि कार्तिक कुमार शर्मा, विक्रम चौधरी, देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि देवलाल गुर्जर, कमलेश साहू, लक्ष्मण सोनी, बनवारी प्रजापत ,सोहनलाल मीणा, बद्रीलाल पांचाल, शरमादेवी मीणा आदि सदस्य मोजूद थे

और पढ़ें

error: Content is protected !!