सलूंबर में इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग महिला की हत्या कर चांदी के कड़े लूटे, पुलिया के नीचे फेंका शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लूट की नीयत से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर गांव से करीब सात किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले गया। वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शरीर पर पहने चांदी के कड़े उतार लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को पुलिया के नीचे फेंककर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने पुलिया के नीचे महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे लूट की मंशा थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी मृतका के गांव का ही रहने वाला है और महिला को पहले से जानता था। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!