टोंक में महर्षि कश्यप कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, एमए भूगोल में छात्राओं ने बनाया नया रिकॉर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक जिले दूनी। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा घोषित एमए भूगोल प्रवेश एवं अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूनी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टोंक जिले में नया इतिहास रच दिया। शानदार परिणाम के बाद महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार एमए भूगोल प्रवेश वर्ग में छात्रा अर्पिता गौतम ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिलेभर में महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं अंतिम वर्ष में कमलदीप मीणा ने 79 प्रतिशत अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।
इसके अलावा प्रवेश वर्ग में बीना मेहरा ने 78 प्रतिशत, कविता रेगर ने 77 प्रतिशत, अन्नु कंवर ने 76 प्रतिशत, मोनिका बैरवा ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं इशिका पारीक और मुस्कान बडगुर्जर ने 74-74 प्रतिशत अंकों के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। अनुराधा पांचाल, प्रियंका गुर्जर और प्रियंका मीणा ने भी 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में योगदान दिया।
एमए फाइनल वर्ष में लेखराज गुर्जर, बलवंत मीणा, शिवानी मंडियां और रानूप्रिया कटारिया सहित कई विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
महाविद्यालय के उप निदेशक आदित्य कश्यप ने बताया कि लगातार बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का ही परिणाम है कि संस्थान हर वर्ष उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
इस अवसर पर संस्थापक मोतीलाल मेहरा, निदेशक डॉ. नरेन्द्र मेहरा, प्राचार्य डॉ. पी.आर. मीणा, प्रबंध निदेशक राजेन्द्र मेहरा, उपाचार्य अजय कुमार सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!