सलूम्बर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत सलूम्बर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के मामले में पिछले आठ माह से फरार चल रहे टॉप-10 इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 501 रुपए का इनाम घोषित था और वह पुलिस से बचने के लिए बेडावल क्षेत्र के घने जंगलों में छिपकर रह रहा था।
महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिलेभर में 1 मई से 31 मई 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक विशनाराम के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला और वृत्ताधिकारी हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में जिलेभर में विशेष टीमें गठित की गई हैं।
अभियान के दौरान थाना झल्लारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी लालिया मीणा पुत्र भेरा मीणा निवासी सड़ा मानपुर को बेडावल के जंगलों से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और पहचान छिपाकर लगातार ठिकाने बदल रहा था।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना झल्लारा की विशेष टीम शामिल रही, जिसमें—
जयकिशन फुलवारिया, थानाधिकारी थाना झल्लारा
पुजीलाल मीणा, सहायक उप निरीक्षक
भरत पाटीदार, हेड कांस्टेबल नंबर 74
नवीन पाटीदार, हेड कांस्टेबल नंबर 80
कपिल सुथार, कांस्टेबल नंबर 209
ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मादक पदार्थों की सूचना के लिए हेल्पलाइन जारी
जिला पुलिस सलूम्बर ने मादक पदार्थों से जुड़ी अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 85764854809 जारी किया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।